Cg General Knowledge cg sambhag | छत्तीसगढ़ के संभाग

Cg General Knowledge cg sambhag | छत्तीसगढ़ के संभाग – यहाँ पर हम आपको छत्तीसगढ़ के संभाग के बारे में जानकारी दे रहे है  जिससे की आप इसके विषय में जान सके यह सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षा दोनों ही दृष्टि से बहुत अधिक महत्वपूर्ण है

Cg General Knowledge cg sambhag | छत्तीसगढ़ के संभाग

छत्तीसगढ़ के निर्माण के समय इसमें तीन सभाग थे जबकि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पांच संभाग है जो की इस प्रकार से है

  1. रायपुर
  2. बिलासपुर
  3. बस्तर
  4. सरगुजा
  5. दुर्ग

रायपुर संभाग

यह छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीन संभाग है रायपुर संभाग का संभाग मुख्यालय रायपुर है रायपुर संभाग का निर्माण 1862 में हुआ था

बिलासपुर संभाग

बिलासपुर संभाग का निर्माण 1956 में हुआ था इसका संभाग मुख्यालय बिलासपुर है जनसंख्या की दृष्टि से यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग है और सबसे अधिक जिलो वाला संभाग भी है

बस्तर संभाग

बस्तर संभाग का निर्माण 1981 में हुआ था इसका संभाग मुख्यालय जगदलपुर  है बस्तर क्षेत्रफल के अनुसार छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग है जबकि जनसंख्या के अनुसार छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा संभाग है

सरगुजा संभाग

सरगुजा संभाग का 1 अप्रैल 2008 को हुआ था छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद यह बनने वाला पहला संभाग है सरगुजा संभाग का संभाग मुख्यालय अंबिकापुर है

दुर्ग

दुर्ग संभाग छत्तीसगढ़ का नवीनतम संभाग है दुर्ग संभाग का निर्माण सितम्बर 2013 में हुआ था इसका संभाग मुख्यालय दुर्ग है यह छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा क्षेत्रफल वाला संभाग भी है

 

इन्हें भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

छत्तीसगढ़ के संभाग

छत्तीसगढ़ की जनजातियो के देवी देवता

Leave a Comment