Cg General Knowledge cg ki janjatiyo ke devi devta | छत्तीसगढ़ की जनजातियो के देवी देवता

Cg General Knowledge cg ki janjatiyo ke devi devta | छत्तीसगढ़ की जनजातियो के देवी देवता – यहाँ पर हम आपको छत्तीसगढ़ की जनजातियो के देवी देवता के बारे में जानकारी दे रहे है हम यह जानकारियाँ नियमित रूप से अपडेट करते है

Cg General Knowledge cg ki janjatiyo ke devi devta | छत्तीसगढ़ की जनजातियो के देवी देवता

सरना देवी और धर्मेश

सरना देवी और धर्मेश यह दोनों छत्तीसगढ़ की उराँव जनजाति के देवी देवता है उराव जनजाति इनकी पूजा करती है सरना देवी का निवास साल के वृक्ष में माना जाता है इसलिए अप्रैल माह में जब साल के वृक्ष में फूल आते है तो उराँव जनजाति साल के वृक्ष की विशेष पूजा करती है

खुडिया रानी

छत्तीसगढ़ में कोरवा नाम की जनजाति पायी जाती है और खुडिया रानी कोरवा जनजाति की देवी है कोरवा जनजाति इनकी पूजा करती है

सगराखंड

छत्तीसगढ़ में कँवर जनजाति पायी जाती है और सगराखंड कँवर जनजाति के देवता है कँवर जनजाति अपने आप को कौरवो का वंशज मानते है

बूढा देव

छत्तीसगढ़ में बैगा जनजाति पायी जाती है और बूढा देव बैगा जनजाति के देवता है बैगा छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति भी है बैगा जनजाति तंत्र मंत्र पूजा पाठ आदि का कार्य करती है

शिकार देवी

छत्तीसगढ़ में भतरा जनजाति पायी जाती है और शिकार देवी भतरा जनजाति की देवी है

विन्ध्य वासिनी

छत्तीसगढ़ में बिंझवार जनजाति पायी जाती है और विन्ध्यावासिनी बिंझवार जनजाति की देवी है

छोटे माई , बड़े माई , वामन देव

छत्तीसगढ़ में कमार जनजाति पायी जाती है छोटे माई , बड़े माई और वामन देव कमार जनजाति के देवी देवता है

दूल्हा देव और लिंगोपेंन

छत्तीसगढ़ में गोंड जनजाति पायी जाती है गोंड छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनजाति है छत्तीसगढ़ की कुल जनजातीय जनसंख्या का 56% गोंड जनजाति है गोंड जनजाति के प्रमुख देवता दूल्हा देव और लिंगोपेंन है

सूरज देव

छत्तीसगढ़ में बिरहोर जनजाति पायी जाती है बिरहोर जनजाति के प्रमुख देवता सूरजदेव है

 

इन्हें भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

छत्तीसगढ़ के संभाग

छत्तीसगढ़ की जनजातियो के देवी देवता

Leave a Comment